मेरठ गंगा यमुना दोआब में बसा शहर है। दोआब पर होने के कारण यहाँ पर सघन जंगलो के उगने की सम्भावना बढ़ जाती है। वर्तमानकाल में यदि कहा जाए की मेरठ करीब 100-150 वर्ष पहले एक घना जंगल हुआ करता था तो शायद ही कोई इसपर ऐतबार करे। मेरठ शहर में औद्योगिक क्रान्ति आने के पहले यह एक जंगलों वाला स्थान हुआ करता था।
हिमालय के नजदीक होने के कारण यहाँ पर मौसम अत्यन्त सुहावना होता है और यही कारण है की अंग्रेजों ने यहाँ पर छावनी का निर्माण करवाया। अंग्रेजों के पहले यह क्षेत्र मुगलों द्वारा भी शिकार के लिये ही प्रयोग में लाया जाता था जिसका प्रमाण कई लेखों आदि से मिल जाता है। अंग्रेजों द्वारा इस क्षेत्र में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण खेल खेला जाता था जिसे पिग स्टिक के नाम से जाना जाता था।
इस खेल में जंगली सुअर को एक भाले द्वारा मारा जाता था। इस खेल पर कई पत्रिकायें निकला करती थी तथा इसपर कई प्रतियोगितायें करवाई जाती थी। परन्तु बड़ी मात्रा में किए गये शिकार के कारण आज यहाँ पर जंगली सुअर विलुप्त हो चुके हैं तथा जहाँ यह क्षेत्र एक समय अपने जंगलों के लिए जाना जाता था आज यहाँ से जंगल भी गायब हो चुके हैं।
1. द गेमः ए नॉवेल ऑफ़ सस्पेंस फीचरिंग मैरी रसेल एण्ड शेरलॉक होम्स: लौरी, आर. किंग
2. https://goo.gl/p8x4Eh
3. https://goo.gl/kNYUcj